Sivakarthikeyan की मूवी पर आ गया दर्शकों का फैसला, लिखा- इससे अच्छा तो दोबारा ‘धुरंधर’

नई दिल्ली। तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘परसक्ति’ पोंगल से पहले शनिवार, 10 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित इस पीरियड ड्रामा में रवि मोहन और श्रीलीला भी हैं।

तमिल भाषा की ये हिस्टोरिकल पॉलिटिकल ड्रामा 1960 के दशक के मद्रास पर आधारित है और हिंदी विरोधी आंदोलनों के दौरान तमिलनाडु के सामाजिक-राजनीतिक माहौल की पड़ताल करता है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा कुलप्पुल्ली लीला, प्रकाश बेलावाडी, देव रामनाथ, पृथ्वी राजन और गुरु सोमसुंदरम भी इसका हिस्सा हैं।

फिल्म को थिएटर्स में देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने फिल्म के दूसरे भाग को धीमा बताया और निराशा व्यक्त की, जबकि अन्य ने इसके संगीत की प्रशंसा की।

एक दर्शक ने लिखा मुझसे सहन नहीं हो रहा। उन्होंने लिखा, “निर्देशक सुधा कोंगारा का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, लेकिन कमजोर लेखन इसे निराशाजनक बना देता है। ओवर द टॉप प्रिजेंटेशन, चीख-पुकार और तनाव का माहौल दर्शकों को इरिटेट कर सकता है। निर्देशन में खामियां हैं। देखने की सलाह नहीं दे सकती।”