शिवसेना उत्तर भारत 6 जून को 1984 के शहीदों को देगी श्रद्धांजलि, हवन यज्ञ का होगा आयोजन

जालंधर, 4 जून 2026।

शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कम्बोज ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 6 जून 2026 को वर्ष 1984 के उस काले दौर में शहीद हुए सभी शहीदों की स्मृति में जिला जालंधर के मीठा बाजार में श्रद्धांजलि समारोह एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शिवसेना उत्तर भारत के पदाधिकारी एवं शिवसैनिक एकत्र होकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनकी स्मृति में विशेष हवन यज्ञ करेंगे।

दीपक कम्बोज ने कहा कि वर्ष 1984 भारतीय इतिहास का एक अत्यंत दर्दनाक अध्याय रहा है। उस दौर में अनेक निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। उन सभी शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिवसेना उत्तर भारत प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करती है और समाज को शांति, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पठानकोट से शिवसेना उत्तर भारत आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बब्बर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जालंधर से उप-राष्ट्रीय अध्यक्ष काला बाबा, राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर, जिला होशियारपुर के टांडा से युवा सेना विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार सहित विभिन्न राज्यों एवं जिलों से बड़ी संख्या में शिवसैनिक और संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दीपक कम्बोज ने सभी शिवसैनिकों एवं समाज के गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के लिए समर्पित रहेगा