छोटी बहन नुपुर सेनन की हल्दी सेरेमनी में Kriti Sanon ने अपने ठुमकों से महफिल में जमाया रंग, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। कृति सेनन की बहन नूपुर सैनन और गायक स्टेबिन बेन की शादी उदयपुर में हो रही है। शादी के पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिनों संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हुआ था और अब इंटरनेट पर हल्दी सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में पूरा परिवार खूब मस्ती कर रहा है। हल्दी की रस्म में कृति के नाचते हुए कुछ नए वीडियो सामने आए हैं। खुशी से झूमती हुई कृति अपनी बहन नूपुर को गले लगा लेती हैं। इसके बाद दोनों संगीत की धुन पर अपने स्टेप्स मैच करते नजर आए।

मां के साथ कृति ने किया डांस

बड़ी बहन कृति सेनन ने शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने डांस मूव्स से महफिल ही लूट ली। एक अन्य वीडियो में नूपुर सैनन अपनी सहेलियों के साथ ‘सजना जी वारी वारी’ गाने पर थिरकती नजर आईं। कृति ने वरुण शर्मा के साथ ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर भी परफॉर्म किया। एक में वो अपनी मां गीता सेनन के साथ एक इमोशनल डांस करती हुई भी नजर आईं।