**जालंधर।** राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के पंजाब प्रधान **विनय कपूर** ने क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कई स्थानों पर गलत तरीके से बिजली के खंभे लगाए गए हैं तथा लोगों के घरों के बाहर खुले और नंगे बिजली के जोड़ लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस मोके नेता रशपाल जखु ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी रोष है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति की जान-माल का नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी। भगवा सेना ने मांग की है कि सभी खतरनाक बिजली के जोड़ तुरंत ठीक किए जाएं, गलत तरीके से लगाए गए बिजली के खंभों की जांच कर उन्हें सही स्थान पर लगाया जाए तथा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए।
भगवा सेना ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा। इस मोके कृष्णा देवी, सीमा, रमन भगत, विक्की भगत, पाली भगत, मखन, बेबी भगत, मास्टर, लाल और बाकि मोहल्ला निवासी मजूद थे |
