मानवाधिकार सेवा का सम्मान: गुरबख्श सिंह सहोता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

समाज सेवा का सिला: गुरबख्श सिंह सहोता बने पंजाब मानवाधिकार आयोग की कोर कमेटी के सदस्य

📍 दिल्ली/पंजाब | (नरेश शर्मा दिल्ली , हरप्रीत बेगमपुरी होशियारपुर )

मानवाधिकारों की रक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पंजाब प्रदेश प्रभारी गुरबख्श सिंह सहोता को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण को देखते हुए पंजाब मानवाधिकार आयोग द्वारा कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस उपलब्धि से पूरे संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहोता को सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व की खुलकर सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश सचिव रमन तंगरालियां, अमीर शर्मा, शाम मसीह, ज़िला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बेगमपुरीया, ज़िला महासचिव सोनू थापड़, महिला मोर्चा की ज़िला महासचिव अंजू बाला, मुकेरियां प्रभारी लेखराज, महिला मोर्चा महासचिव अल्का देवी, उपाध्यक्ष सीमा देवी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन के सदस्यों ने इसे केवल गुरबख्श सिंह सहोता की व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि सहोता के नेतृत्व में संगठन भविष्य में और भी मजबूती के साथ मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगा।

वहीं, गुरबख्श सिंह सहोता ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे।