दीपक कंबोज जालंधरी के घर की हुई रेकी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति — जालंधर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल

शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय प्रमुख दीपक कंबोज जालंधरी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दिनांक 08-05-2026 की रात करीब 1:00 बजे उनके घर के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति रेकी करता हुआ CCTV कैमरे में कैद हुआ, जिसकी तस्वीरें जालंधर पुलिस कमिश्नर को भी दी गईं।

लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद जालंधर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार शिकायतें, ईमेल और दरखास्तें देने के बावजूद पुलिस प्रशासन और पंजाब के DGP द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

दीपक कंबोज जालंधरी ने आरोप लगाया है कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जालंधर पुलिस प्रशासन, पंजाब के DGP तथा पंजाब सरकार की होगी।

उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।