6 जून को शिवसेना उत्तर भारत निकालेगी विशाल शांतिपूर्ण “त्रिशूल मार्च”, 1984 के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

दिनांक 6 जून को शिवसेना उत्तर भारत द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 1984 के उस काले दौर में शहीद हुए निर्दोष लोगों एवं शिव सैनिकों की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन की ओर से मीठा बाजार से कमिश्नर दफ्तर तक एक विशाल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित “त्रिशूल मार्च” निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में शिव सैनिक, धर्म प्रेमी एवं क्षेत्रवासी भाग लेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिवसेना उत्तर भारत के नेताओं ने बताया कि संगठन सदैव शहीदों के सम्मान, राष्ट्रभक्ति की भावना और समाज में भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्य करता आया है। 6 जून का यह कार्यक्रम उन सभी निर्दोष लोगों एवं शिव सैनिकों की पवित्र स्मृति को समर्पित रहेगा, जिन्होंने वर्ष 1984 के कठिन दौर में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
नेताओं ने बताया कि त्रिशूल मार्च के दौरान शिव सैनिक हाथों में भगवा ध्वज एवं त्रिशूल लेकर राष्ट्रभक्ति और एकता के नारों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मार्च करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सामाजिक सौहार्द को समर्पित रहेगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, राष्ट्रप्रेम तथा शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
मार्च के उपरांत मीठा बाजार में शहीदों की स्मृति में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिव सैनिक एवं उपस्थित श्रद्धालु शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति, देश में सुख-समृद्धि तथा समाज में अमन-शांति की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
यह समस्त कार्यक्रम शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक कम्बोज जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से पठानकोट से आई टी सेल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय बब्बर जी, शाहकोट से महिला सुरक्षा विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमनदीप कौर सिद्धू जी, राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर जी, काला बाबा जी, गुलशन कुमार जी, तरलोच नाथ जी, लाल चंद जी सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक एवं गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शिवसेना उत्तर भारत के नेताओं ने सभी शिव सैनिकों, धर्म प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा इस राष्ट्रभक्ति एवं समाजिक एकता के कार्यक्रम को सफल बनाएं।

जारी कर्ता: शिवसेना उत्तर भारत