*जालंधर में शिव सेना लॉयन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित अरोड़ा जी एवं राष्ट्रीय चेयरपर्सन शैरी ठाकुर अरोड़ा जी ने महिला विंग को मजबूत करते हुए की नई नियुक्तियां:- बंटी*

आज जालंधर में शिव सेना लॉयन की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी एवं युवा पंजाब चेयरमैन सुनील अहीर की अगवाई में पीपीआर मॉल M5 रेस्टोरेंट में आयोजित की गई! इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुधीर अहीर, सिटी प्रधान दीपांशु, मुस्लिम विंग जिला प्रधान जेविल अली खान की विशेष रहनुमाई रही। वहीं विशेष तौर पर लुधियाना से शिव सेना लॉयन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा जी, राष्ट्रीय चेयरपर्सन शैरी ठाकुर अरोड़ा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवासी विंग मनीष वर्मा जी उपस्थित हुए!

बैठक के दौरान महिला विंग को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चेयरपर्सन शैरी ठाकुर अरोड़ा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति जी, पंजाब उप प्रधान सोनिया जी एवं जिला प्रधान प्रियंका जी की अगवाई में महिला शक्ति का विस्तार किया गया। इस दौरान सुमन, चांदनी, गीता, मंजू एवं मानसी को शिव सेना लॉयन के महिला विंग में विधिवत रूप से शामिल किया गया और संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा जी एवं राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने कहा कि पंजाब में लगातार हिंदू नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इसके बावजूद हिंदू नेताओं की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है, जिससे हिंदू समाज में भारी रोष पाया जा रहा है।

अमित अरोड़ा और सुनील कुमार बंटी ने कहा कि शिव सेना लॉयन हमेशा हिंदू समाज की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी हिंदू हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हिंदू नेताओं को तुरंत प्रभाव से पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके!

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त महिला सदस्यों का संगठन में स्वागत किया गया और उन्हें हिंदू समाज एवं महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।