दीपक कम्बोज और संजीव घणौली को मिली जान से मारने की धमकियों पर शिवसेना का कड़ा रुख, 6 जून का हवन यज्ञ तय कार्यक्रम अनुसार होगा

जालंधर/चंडीगढ़। शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कम्बोज एवं शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घणौली को मिली जान से मारने की धमकियों की शिवसेना उत्तर भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के वरिष्ठ नेता अजय बब्बर ने कहा कि इस प्रकार की धमकियां लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा राष्ट्रवादी विचारधारा पर सीधा हमला हैं।

अजय बब्बर ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी मानसिकता वाले तत्व हिंदू नेताओं एवं राष्ट्रभक्त संगठनों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता ऐसी धमकियों से भयभीत होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है तथा भविष्य में भी यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर दीपक कम्बोज ने कहा कि उन्हें और संजीव घणौली को मिली धमकियां उनकी आवाज को दबाने का प्रयास हैं, लेकिन शिवसेना का प्रत्येक शिवसैनिक राष्ट्रहित और हिंदुत्व की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी प्रकार के दबाव या भय के आगे झुकने वाला नहीं है और राष्ट्र तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

दीपक कम्बोज ने आगे बताया कि 6 जून को शिवसेना उत्तर भारत द्वारा आयोजित हवन यज्ञ का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हवन यज्ञ राष्ट्र की शांति, सुरक्षा और आतंकवाद के खात्मे के लिए समर्पित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक भाग लेकर आतंकवाद, राष्ट्रविरोधी शक्तियों और समाज को बांटने वाली विचारधाराओं के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे।

अजय बब्बर ने प्रशासन से मांग की कि धमकी देने वाले तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा किसी भी नागरिक या सामाजिक-राजनीतिक नेता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

शिवसेना उत्तर भारत ने स्पष्ट किया कि संगठन राष्ट्रहित, समाजहित और हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए अपने संघर्ष को निरंतर जारी रखेगा तथा किसी भी प्रकार की धमकियों या दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है|