कॉमेडियन Anubhav Singh Bassi के प्यार में Kusha Kapila? बर्थडे पोस्ट ने खोला राज

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक समय जब कोई न कोई किसी के साथ स्पॉट होता है तो उसकी डेटिंग की खबरें उड़ने लगती हैं। दूसरा बी टाउन में तो इस तरह की बातें होना आम है। वहीं अब खबर आ रही हैं कि थैंक्यू फॉर कॉलिंग फेंम एक्ट्रेस कुशा कपिला कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं।

ये अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब कुशा के जन्मदिन पर दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते देखा गया। अब, चूंकि आज बस्सी का जन्मदिन है, कुशा की एक दिल छू लेने वाली और लंबी पोस्ट ने डेटिंग की अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है।

इंस्टा पर शेयर किया लंबा-चौड़ा नोट

कुशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बस्सी के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में कुशा बस्सी के सनग्लासेस पहने हुए कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेती नजर आईं। कुशा ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो be_a_bassi, एक उदार हृदय वाला इंसान जो पैनिक की सिचुएशन में भी शांत रहता है। बिना मांगे मदद करने वाले, ऐसे पार्टी करता है जैसे हम उम्र में पीछे की ओर लौट रहे हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अच्छा समय बिता रहा हो, अभी भी हर फ्लाइट में पहुंचने का प्रबंध कर लेते हैं, जब भी मौका मिलता है शायरी सुनाते हैं, किसी न किसी मोड़ पर आपको ‘वकील’ के चक्कर में डाल देंगे, सोचते हैं कि वे अभी भी पुलिसवाला बन सकते हैं। ऊपर से फनी है, हद है यार। इस साल आपके स्पेशल का बेसब्री से इंतजार है।”