हिंदू समाज को संगठित करने हेतु हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

जालंधर, 23 मई — हिंदू तालमेल कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सनातन समाज के प्रमुख सदस्य एवं हिंदू धर्म हितैषी शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से सनातनी नेता मनोज नन्हा एवं सनातनी नेता अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान हिंदू समाज की एकता, सनातन धर्म की गरिमा, गौ-माता की सुरक्षा, युवाओं में धार्मिक जागरूकता, हिंदू त्योहारों एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा नशे के बढ़ते प्रभाव, सामाजिक भाईचारे, हिंदू बेटियों की सुरक्षा तथा धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को जागरूक, संगठित एवं एकजुट करने की आवश्यकता है। हिंदू तालमेल कमेटी समाज सेवा, धार्मिक सम्मान एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जहां कहीं भी हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं अथवा सनातन संस्कृति के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, वहां कमेटी लोकतांत्रिक एवं मजबूत तरीके से समाज की आवाज़ उठाएगी।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। इसमें ललित कुमार बब्बू को पंजाब प्रधान, कुलदीप शैंटी को चेयरमैन पंजाब, अभिषेक अनेजा एवं अश्वनी गोल्डी को जनरल सेक्रेटरी पंजाब नियुक्त किया गया। वहीं राहुल वर्मा को जिला प्रधान जालंधर तथा कौशल को यूथ प्रधान जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त रवि कुमार कुंडी, भूपेश सुगंध, अमित पटेल एवं रविंदर सोनकर को वाइस प्रधान नियुक्त किया गया। सूरज भोला को सेक्रेटरी, अर्जन सिंह एवं कुलविंदर सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया। एडवोकेट डिंपी लुबाना एवं राज कुमारी साकी को लीगल एडवाइजर तथा नमित ठुकराल को जॉइंट सेक्रेटरी यूथ विंग नियुक्त किया गया।

अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि “एकजुट हिंदू समाज ही मजबूत राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति की पहचान है।”