राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा आज, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

जालंधर–कपूरथला ‘नो फ्लाई ज़ोन’, कई मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

पंजाब TTP, जालंधर।
भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज एनआईटी जालंधर दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जालंधर–कपूरथला क्षेत्र को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की ओर से जारी विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक ट्रैफिक नक्शे के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान निम्न मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—
कैंट रोड
लांबड़ा
जंडू सिंघा
भोगपुर
आदमपुर
पठानकोट बाईपास
करतारपुर
इन रूटों पर यातायात रहेगा सामान्य
वहीं शहर के अन्य मार्गों—
नकोदर, जंडियाला, फगवाड़ा, नवांशहर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और लोहीयां साइड—पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा।
पुलिस की अपील
पुलिस कमिश्नरेट ने भारी वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और प्रतिबंधित रास्तों की ओर न जाएं।
आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार यात्रा करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में संयम बनाए रखें।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे ट्रैफिक सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।