जालंधर 7 मार्च- कुछ दिन पहले जालंधर वेस्ट विधानसभा से रविदास समाज के प्रमुख सेवादार चौधरी परस राम की माता,जालंधर वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, भाजपा नेता राजन अंगूराल के दादी कृष्णा देवी जी का स्वर्गवास हो गया था। उनकी रसम किरया 9 मार्च सोमवार रसीला आश्रम, बस्ती दानिशमंदा मे दोपहर एक बजे से दो बजे तक है। इस दुःख की घड़ी मे पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वेस्ट विधानसभा से विधायक
महिंद्र भगत, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री करतारपुर, फिल्लौर से पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर, जालंधर नगर निगम की पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और कांग्रेस वेस्ट विधानसभा हल्का इंचार्ज बीबी सुरिंद्र कौर, जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पंजाब भाजपा ओ. बी. सी मोर्चा के प्रवक्ता ललित बब्बू, मंडल भाजपा प्रधान मनीष बल, सुनील चोपड़ा, गौरव राय, करन विज, मनीष गुप्ता समेत अलग- अलग धार्मिक सामाजिक संगठनो के लोग भी दुःख प्रकट करने पहुंचे।
कैप्शन- पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, राजन अंगूराल से दादी के देहांत पर दुःख प्रकट करते पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत, पूर्व मंत्री अविनाश चंद्र, अशोक सरीन हिक्की, ललित बब्बू व अन्य।
